अस्थमा - उपचार
होम्योपैथी से इलाज
होम्योपैथी अस्थमा का उपचार नहीं करती है बल्कि यह अस्थमा के मरीज का उसकी स्थिति की विशेषताओं के अनुसार इलाज करती है। इसका कारण यह है कि अस्थमा से पीड़ित किसी भी दो व्यक्ति में एक समान लक्षण नहीं होते हैं।
होम्योपैथी नैदानिक अध्ययनों से प्राप्त चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर सुरक्षित प्राकृतिक तत्वों और उनके निवारक प्रभावों की प्रायोगिक जानकारी का उपयोग करती है।
इसके अलावा होम्योपैथी व्यक्ति के विशेष लक्षणों की प्रस्तुति और समय, मुद्रा, चाल और आराम के संबंध में उसकी स्थिति में सुधार या बिगाड़ के आधार पर भी अस्थमा का इलाज करती है।
एक संवेदनशील बच्चे का दिलचस्प मामला था जिसका होम्योपैथी से सफलतापूर्वक इलाज किया गया था। बच्चे के अस्थमा के दौरे का समय उसके पिता की विदेश यात्रा और घर से अनुपस्थिति के समय से मेल खाता था — इसका निष्कर्ष यह निकाला गया कि बीमारी अलग होने की चिंता की अनुभूति की वजह से पैदा हुई थी। एक होम्योपैथिक दवा, मैग्नेशिया कार्बोनिका 200C की कुछ खुराक, जिसका संबंध इस तरह के लक्षण से है, उसे सब कुछ ठीक महसूस कराने और उसके अस्थमा के दौरों से मुक्ति दिलाने के लिए पर्याप्त थी।
अस्थमा के लिए होम्योपैथी की कार्यकुशलता इसी तरह से नैदानिक अनुसंधान के माध्यम से प्रमाणित की गयी है।
डॉ. बत्रा’ज™ का इलाज दौरों की तीव्रता, आवृत्ति और अवधि को कम करने; रोग-मुक्त अवधि को बढ़ाने और रासायनिक दवाओं के प्रयोग को कम करने पर ध्यान केंद्रित करता है। .
हम एक संपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हैं जिसमें मरीज की भावनात्मक और शारीरिक चिंताओं जैसे चिंता और भय, किसी प्रियजन से बिछड़ने आदि को समझना शामिल है। एक उचित दवा बताने से पहले मौसम में बदलाव, परागकणों और धूल से एलर्जी आदि जैसी परिस्थितियों पर भी विचार किया जाता है। श्वास नली के सिकुड़न को कम करने और शरीर की समग्र प्रतिरक्षा बढ़ाने में मदद के लिए प्राकृतिक दवाएं दी जाती हैं। होम्योपैथिक दवाएं साँस लेने की क्षमता में भी सुधार करती है जिसे पीक फ्लो मीटर द्वारा मापा जा सकता है।